search engine

Wednesday, 29 June 2011

ऑफ़लाइन के साथ पढ़ें ई-मेल

आप अपने पुराने ई-मेल को ऑफ़लाइन पढ़ने के लिए माइक्रोसाफ्ट आउटलुक का
इस्तेमाल करते ही होंगे|
  इसके अलावा एक और दूसरा तरीका अपने पुराने मेल को बिना नेट कनेक्ट हुए  पढ़ने
का| वो है, जिम्ब्रा डेस्कटॉप| यह  माइक्रोसाफ्ट आउटलुक की तुलना में अधिक बेहतर
है क्योंकि आप इसमें कई सारे अकाउंट्स को एड कर सकते हैं| और कभी भी पढ़
 सकते हैं|
->>Downloads  यहाँ क्लिक करें|

ब्राउजर में सेफ्टी

ब्राउजर सेफ्टी में सेंध का खतरा शुरू ही इंटरनेट ब्राउजिंग के साथ होता है|
तीन तरह के रिस्क सबसे ज्यादा है मैलवेयर, फिशिंग और प्राइवेसी पर अटैक|
जाहिर है सेफ ब्राउजिंग बेहद अहम् होती है|
 इंटरनेट एक्सप्लोरर पर कई बरसों से सवाल उठते रहे हैं कि वह आपके ऑपरेटिंग
सिस्टम से कनेक्ट होता है इसलिए उस पर हमले से नुकसान का डर भी सबसे
ज्यादा होता है|
   लेकिन अब इंटरनेट एक्सप्लोरर के नए वर्जन आईई-8 ने कहानी पलट दी है|
वायरस टेस्टिंग की सबसे प्रतिष्ठित एनएसएस लैब की रिपोर्ट के मुताबिक आई
ई-८  मैलवेयर अटैक को पकड़ने में फायरफ़ॉक्स के मुकाबले ३गुना और क्रोम
के मुकाबले 10 गुना आगे निकला| फिशिंग को पहचानने में   टक्कर कड़ी  रही,
एक्सप्लोरर 8 ने कांटे की टक्कर में फायरफ़ॉक्स को हराया, क्रोम के मुकाबले 
वह 3 गुना और सफारी ब्राउजर से 40 गुना ज्यादा आगे रहा| सिक्युरिटी फर्म सेंजिक 
की स्टडी के बाद सामने आई सबसे सेफ ब्राउजर की लिस्ट में भी आईई-8 (इंटरनेट
एक्सप्लोरर 8 ) सबसे आगे रहा है| इसके बाद एप्पल का सफारी आता है|
तो अपने इंटरनेट एक्सप्लोरर 6 को अपडेट कीजिये|

सोशल नेटवर्किंग जरा सम्भल कर

* सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आप जो सूचनाएं पोस्ट कर रहे हैं उन पर थोड़ा 
   कंट्रोल रखें| कोशिश करें कि आपके पेज तक हर किसी की पहुंच न हो| 
* अपनी प्राइवेट सूचनाएं साइट्स पर न डालें| अपना पूरा नाम, पता, पैन, फोन
   नंबर, या बैंक और क्रेडिट कार्ड के अकाउंट नम्बर आदि पोस्ट न करें|
* अपने बारे में कोई सुचना साईट पर पोस्ट करने के बाद उसे आप वापस नहीं
   ले सकते| उसे डिलीट कर भी दिया तो उसके पुराने वर्जन से वे सूचनाएं डिलीट
   नहीं होंगी|
* अपने पर्सनल फोटो डालने से बचना चाहिए, खासकर गर्ल्स को,  क्योंकि   कई
   मामलों में फोटो के साथ छेड़खानी की जा सकती है|
* अजनबी लोगों से सावधान रहें| हो सकता है जिससे आप बात कर रहे हैं वह
   अपनी पहचान छिपा रहा हो|
* ऑंनलाइन  बनें  किसी फ्रेंड को मिलने जाने का प्रोग्राम है तो अलर्ट रहें| उससे
  किसी पब्लिक प्लेस पर मिलें| अपने किसी दोस्त या भाई बहन को इस बारे में
  जरूर बताएं|
* ऑंनलाइन किसी से धमकी मिल रही है या कोई आपसे गलत व्यवहार कर
   रहा है तो अपने पैरेंट्स को इस बारे में जरूर बताएं|