search engine

Wednesday, 29 June 2011

सोशल नेटवर्किंग जरा सम्भल कर

* सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आप जो सूचनाएं पोस्ट कर रहे हैं उन पर थोड़ा 
   कंट्रोल रखें| कोशिश करें कि आपके पेज तक हर किसी की पहुंच न हो| 
* अपनी प्राइवेट सूचनाएं साइट्स पर न डालें| अपना पूरा नाम, पता, पैन, फोन
   नंबर, या बैंक और क्रेडिट कार्ड के अकाउंट नम्बर आदि पोस्ट न करें|
* अपने बारे में कोई सुचना साईट पर पोस्ट करने के बाद उसे आप वापस नहीं
   ले सकते| उसे डिलीट कर भी दिया तो उसके पुराने वर्जन से वे सूचनाएं डिलीट
   नहीं होंगी|
* अपने पर्सनल फोटो डालने से बचना चाहिए, खासकर गर्ल्स को,  क्योंकि   कई
   मामलों में फोटो के साथ छेड़खानी की जा सकती है|
* अजनबी लोगों से सावधान रहें| हो सकता है जिससे आप बात कर रहे हैं वह
   अपनी पहचान छिपा रहा हो|
* ऑंनलाइन  बनें  किसी फ्रेंड को मिलने जाने का प्रोग्राम है तो अलर्ट रहें| उससे
  किसी पब्लिक प्लेस पर मिलें| अपने किसी दोस्त या भाई बहन को इस बारे में
  जरूर बताएं|
* ऑंनलाइन किसी से धमकी मिल रही है या कोई आपसे गलत व्यवहार कर
   रहा है तो अपने पैरेंट्स को इस बारे में जरूर बताएं|

No comments:

Post a Comment